देशभर में आज 27 अगस्त को लोक देवता श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज का जन्मोत्सव 'गोगा नवमी' मनाया जा रहा है। गोगा नवमी के त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि गोगादेव की सच्चे मन से पूजा करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। गोगादेव राजस्थान के मुख्य देवता हैं, इनकी पूजा उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी होती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि लोक देवता श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव 'गोगा नवमी' के पुण्य अवसर पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। गोगा जी महाराज के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।
लोक देवता श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव 'गोगा नवमी' के पुण्य अवसर पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 27, 2024
गोगा जी महाराज के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/rEAEJdWcr8