भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। यह भाजपा संगठन का महापर्व है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। केंद्रीय संगठन ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है, उसे पूरा करने के लिए सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा सदस्यता अभियान समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहतर चल रही है। अभी तक के करीब सात लाख सदस्य बन गए हैं। इस लक्ष्य तक ले जाने के लिए सभी को तत्परता से जुटना होगा। जिलेवार जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने में सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जुट जाएं।

Comments (0)