पन्ना, जिले में तिरंगे से छेड़छाड़ कर उसके अपमान का मामला सामने आया है। यहां यह तिरंगा मस्जिद में लगा हुआ है। जहां इस तिरंगे के अपमान पर बजरंग दल ने शिकायत पर पुलिस से एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए 3 दिन की चेतावनी दी है। दल ने कहा कि अगर एफआईआर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक समुदाय विशेष के लोगों ने तिरंगे में लगे अशोक चक्र की जगह अरबी भाषा में लिखा कलमा लिखकर घरों के ऊपर फहराया। इस मामले में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
Comments (0)