ग्वालियर में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा हैं। बीते शनिवार को शहर में 12 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। बता दें कि, यह मरीज गजराराजा मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल मुरार की लैब में हुई 158 सैंपल की जांच में पाजिटिव निकले। जनवरी से अभी तक कुल छह हजार 877 सैंपल की जांच में 385 पाजिटिव केस निकले हैं।
मलेरिया टीम ने 2546 घरों का सर्वे किया
लगातार चल रहे सर्वे के बाद भी डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते शनिवार को मलेरिया टीम ने 2 हजार 546 घरों का सर्वे किया। इनमें 332 घरों में लार्वा मिला। इसे नष्ट कराया गया। अब तक 3 लाख 90 हजार 696 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें 11 हजार 69 घरों लार्वा मिला। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, वह डेंगू नियंत्रण के लिए प्रभावित क्षेत्र में रयासन का छिड़काव व नगर निगम के सहयोग से फागिंग करा रहा है।
शहर में डेंगू की रफ्तार कम नहीं हो रही
जागरूकता के लिए नगर निगम के वाहनों के माध्यम से डेंगू से बचाव के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इस सब के बावजूद डेंगू की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि, विभिन्न वार्डों में मलेरिया अधिकारी ने किया निरीक्षण शहर में डेंगू नियंत्रण के लिए मलेरिया एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा सर्वे कर लार्वा को नष्ट कराया जा रहा है। इसकी मानीटरिंग के लिए शनिवार को जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनोद दोनेरिया ने मुरार क्षेत्र के वार्ड 20 सैनिक कालोनी व वार्ड 23 शिवनगर में निरीक्षण किया।
Comments (0)