ओडिशा में बहुमत हासिल करने के बाद आज बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोहन माझी के साथ राज्य के दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। बता दें कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ऑब्जर्वर के रूप में भेजा गया था। मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन माझी के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम के रूप में के.वी. सिंह देव और प्रवाति परिदा के नाम का ऐलान किया गया।
ओडिशा में बहुमत हासिल करने के बाद आज बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोहन माझी के साथ राज्य के दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे।