Mission 2023: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मिशन 2023 (Mission 2023) की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो गई है। सत्ताधारी बीजेपी (BJP) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) दोनों ही इस सियासी रण के मैदान में उतर आए हैं। इसी कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार विकास यात्रा निकालेगी। प्रदेश में हुए विकास कार्य जनता को बताने के लिए और आगे होने वाले विकास कार्यो पर चर्चा के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। सीएम शिवराज (CM Shivraj) के निर्देशन में ये विकास यात्रा आगामी 1 फरवरी से 15 फरवरी तक निकाली जाएगी। एमपी से सभी जिलों, नगरों में लोगों तक पहुंचकर विकास और जनकल्याण के द्वारा सुराज के लक्ष्यों को प्राप्त किया जाएगा।
यात्रा गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाएगी
विकास यात्रा अभियान शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) कलेक्टर-कमिश्नर से चर्चा करेंगे। यात्रा में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। विकास यात्रा गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाएगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है। प्रदेश के सभी गांव और शहरी वार्ड में विकास यात्रा (Vikas Yatra) के लिए प्रदेशव्यापी आयोजन किया जाएगा। पूरे यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में भी जनता को बताया जाएगा। इसी यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यात्रा के संबंध में दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी
इस विकास यात्रा (Vikas Yatra) के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी, कहीं विकास कार्यों के लोकार्पण किए जाएंगे। इसके साथ ही शिलान्यास कर विकास कार्यों को गति भी दी जाएगी, इसी के साथ शहर के लोगों किसान, मजदूर, विद्यार्थियों, महिलाओं व स्व सहायता समूहों द्वारा की गई अभिनव पहल पर चर्चा कर सफलता की कहानियों पर चर्चा होगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं भी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा सभी विकास कार्यों जैसे शिक्षा, स्वास्थ और सुविधाओं पर भी चर्चा कर विकास कार्य के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़े- Sainik School: मध्य प्रदेश के बुधनी में खुलेगा पहला प्राइवेट सैनिक स्कूल
Comments (0)