मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आज शनिवार को मध्यप्रदेश में सुनवाई होगी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा की ओर से दायर किए गए मानहानि केस में ये सुनवाई होगी जिसमें विवेक तन्खा की ओर से देश के जाने माने वकील कपिल सिब्बल पैरवी करेंगे। तीनों नेताओं के खिलाफ पूर्व में जमानती वारंट जारी हो चुका है।
शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ दायर मानहानि केस में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।