मध्यप्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अब सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा सक्रिय होगी। वहीं सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के बीच जंग तेज होगी। इसी कड़ी एमपी प्रदेश कांग्रेस नफरत VS मोहब्बत कैम्पेन चलाएगी।
आपको बता दें कि, एमपी कांग्रेस अब सोशल मीडिया पर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की डॉ मोहन यादव सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस से जनता को जोड़ेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया आर्मी बनाई है।
इसके लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया आर्मी बनाई है। इस आर्मी में नए सदस्य जोड़े जाएंगे। कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया टीम को भरोसा दिया है कि- सरकार बनते ही आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देंगे। भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई, अत्याचार, किसान, बेरोजगारी, युवाओं, महिलाओं के मुद्दे कांग्रेस उठायेगी। कांग्रेस से जुड़ा कंटेंट रोजाना लाखों लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
Comments (0)