मध्यप्रदेश के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को अगले बजट यानि वर्ष 2025-26 में 64 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता मिलेगा, पेंशनर्स के लिए भी इसी हिसाब से महंगाई राहत का प्राविधान रखा जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि वार्षिक वेतन वृद्धि तीन प्रतिशत की दर से होगी तो संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में चार प्रतिशत की वृद्धि के हिसाब से राशि रखी जाएगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वेतन-भत्ते मद के लिए कर्मचारियों की संख्या और आने वाले समय में होने वाली भर्ती के अनुसार आंकलन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
मध्यप्रदेश के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को अगले बजट यानि वर्ष 2025-26 में 64 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता मिलेगा, पेंशनर्स के लिए भी इसी हिसाब से महंगाई राहत का प्रावधान रखा जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।