आने वाले सालों में यात्रियों की बड़ी राहत मिलेगी। इटारसी से विजयवाड़ा तक 978 किमी की चौथी रेलवे लाइन बिछेगी। इसका जमीनी सर्वे हो गया है। अब पूरे ट्रैक के रूट की मिट्टी का परीक्षण के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। इटारसी में मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं।
इटारसी से जुझारपुर, बरेठा, मुलताई, प्रभातपट्टन, पांढुर्ना होते हुए नागपुर तक 250 किमी ट्रैक क्षेत्र में आने वाले पुल-पुलियाओं के पास से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं।