मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता ने मिस मध्य प्रदेश 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इंदौर के जार्डिन होटल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पलक ने अपनी खूबसूरती,आत्मविश्वास और प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। उनकी इस सफलता से उनके ग्रह ग्राम रामनगर सहित पूरे मैहर जिले में जश्न का माहौल है। पलक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोच एलेसिया राउत और अंजलि राउत से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने पलक को हर चुनौती पर विजय प्राप्त करने में मदद की।
इंदौर के जार्डिन होटल में मिस मध्य प्रदेश 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें मैहर की पलक गुप्ता ने मिस मध्य प्रदेश 2025 का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से इलाके में जश्न का माहौल है।
Comments (0)