मध्यप्रदेश में बुधनी, विजयपुर और बीना विधानसभा में अब एक साथ उपचुनाव कराने की तैयारी है। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट से जीते दोनों विधायक क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत ने त्यागपत्र दे दिया।
शिवराज विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बनकर केंद्रीय मंत्री बन गए जबकि रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे का त्यागपत्र दिया जाना शेष है। जल्द ही वे अपना त्यागपत्र देंगी। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
बुधनी, विजयपुर विधानसभा के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं बीना में भी तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है।भाजपा विजयपुर और बीना से त्यागपत्र देने वाले विधायकों को ही चुनाव लड़ाएगी। शिवराज सिंह चौहान की सीट बुधनी से प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है।

Comments (0)