उत्सव गुप्ता, भोपाल:
आज यानी की शनिवार को MP की राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी संख्या में बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, रक्षाबंधन का त्यौहार गया और अब जन्माष्टमी आ रही है, भगवान श्री कृष्ण के जीवन की घटनाएं याद कर रहे हैं। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन का त्यौहार होता है और भाई -बहन का संबंध क्या होता है भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को बहन बनाकर बताया था। सारे त्योहारों का राजा रक्षाबंधन है।
हम धूमधाम से रक्षाबंधन मना रहे हैं
इसके साथ ही विपक्ष पर हमलावर होते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम धूमधाम से रक्षाबंधन मना रहे हैं। इसके साथ ही जन्माष्टमी को लेकर सीएम ने कहा कि, विपक्षी बोलते हैं जन्माष्टमी क्यों मना रहे हो? जिनको जन्माष्टमी नहीं मानना वह घर पर बैठ जाएं। इसके बाद एमपी में आयोजित इन्वेस्टर सबमिट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, पहले उज्जैन, जबलपुर में हुआ सबमिट अब ग्वालियर ,रीवा और अलग-अलग शहरों में होगा सबमिट, इसके माध्यम से बहनों को रोजगार मिल सकेगा। भोपाल में भी कारखाने लगेंगे जिससे बहनों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, रोजगार के माध्यम से बहनों को 5000 से 15000 तक प्रति माह राशि मिल सके।
सीएम ने देश वासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, हमारे यहां सावन माह में जन्माष्टमी तक रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाता है। हजारों बहनों का आशीर्वाद हमारी सरकार को भी है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमने कई योजनाएं चलाई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश और देश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की अग्रिम बधाई भी दी।
Comments (0)