बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान दाना काफी कमजोर पड़ने के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। वर्तमान में यह ओडिशा के तट पर मौजूद है। इस मौसम प्रणाली के असर से सोमवार से पूर्वी मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
उधर, रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज किया गया। प्रदेश के 25 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

Comments (0)