इंदौर नगर निगम को 933 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व वसूलना है। इसके लिए निगम ने सख्ती की और 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम होर्डिंग पर लिखकर चौराहों पर टांग दिए। इससे शहर में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को शहर में घर-घर जाकर कुर्की की कार्यवाई भी होने वाली है।
नगर निगम के राजस्व प्रभारी ने बताया कि 14 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत को लेकर हमने सख्ती की है। 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम होर्डिंगों पर लिखे हैं। शुक्रवार को हमारी टीम घर-घर जाकर तकादा करेगी। इसके बावजूद लोक अदालत में बकाया जमा नहीं करने वालों की संपत्तियों पर ताले लगाने के साथ कुर्की की कार्रवाई करेंगे।
विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे लोगों को समझाएं कि टैक्स देना उनकी जिम्मेदारी है। वसूली के दौरान लोगों से अभद्रता न की जाए। राजस्व अमले से यदि कोई अभद्रता करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाए।
इंदौर नगर निगम की टीम शुक्रवार को घर-घर जाकर वसूली की कार्रवाई करेगी। बकायादारों की संपत्ति कुर्की की कार्यवाई होगी।
Comments (0)