फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को धनतेरस से पहले बड़ी सौगात मिली हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश का राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1 अक्टूबर से 24 घंटे खुलने लगा हैं। अब एयरपोर्ट से देर रात ट्रैवल करने की व्यवस्था भी शुरू हो गई हैं। यह सुविधा शुरू होते ही सबसे पहले इंडिगो ने पुणे फ्लाइट का नाइट स्लॉट लिया था।
दरअसल, भोपाल एयरपोर्ट से पहली बार लेट नाइट फ्लाइट शुरु की गई हैं। जिसमें इंडिगो की फ्लाइट पुणे से करीब 157 पैसेंजर को लेकर भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। फ्लाइट की सभी सीटें फुल रही।
ये रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
फ्लाइट संख्या 6ई-258 पुणे रात 1.40 बजे रवाना होगी औऱ रात 3.10 बजे भोपाल लैंड करेगी ।
फ्लाइट संख्या 6ई-257 भोपाल से रात 3.40 बजे रवाना होगी और सुबह 5.15 बजे पुणे लैंड करेगी।