चुनावी साल में आरोप-प्रत्यारोंप का दौर तेज होता जा रहा है। अब 50% कमीशन का पत्र वायरल होने पर मध्यप्रदेश में सियासत जारी हो गई हैं। एमपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस ने एमपी के अंदर ब्यूह रचना के तहत एक फर्जी पत्र जारी करके यह बताने का प्रयास किया गया। ठेकेदार के नाम पर पत्र जारी किया गया। उन्होंने आगे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष तरते हुए कहा कि, मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ ने झूठ बोलने का ठेका लिया है।
चुनावी साल में आरोप-प्रत्यारोंप का दौर तेज होता जा रहा है। अब 50% कमीशन का पत्र वायरल होने पर मध्यप्रदेश में सियासत जारी हो गई हैं।