मुंगेली जिले में बड़ा धान खरीदी फर्जीवाड़ा हुआ है। इसका खुलासा होने के बाद जिले के तीन अलग-अलग धान खरीदी केंद्र प्रभारी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन केंद्र प्रभारियों ने करीब 55 लाख रुपए का फर्जीवाड्रा किया है।
मुंगेली जिले में धान उपार्जन के फर्जीवाड़ा मामले में ग्राम सिंघनपुरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी होरीलाल जायसवाल, पथरिया ग्राम जुनवानी धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा व ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल ने फर्जीवाड़ा किया। यह आरोप उन पर लगे हैं, जिन पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है।