भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार रविवार को भोपाल मंडल के इटारसी रेलवे जंक्शन पहुंचकर निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसा हुआ है, जब सीआरबी ने इटारसी स्टेशन का दौरा किया है।
निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया कि सेंट्रल रेलवे में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी, इसलिए यह एरिया उनके लिए नया नहीं है।
कुछ तकनीकी बिंदुओं पर निरीक्षण किया है, जो कमियां हैं, उसमें सुधार होगा, वैसे यहां बेहतर काम हो रहा है। रेलवे ऐसा क्षेत्र है, जहां हमेशा सुधार और काम करने की गुंजाइश बनी रहती है, इसके लिए जरूरी हैं, मैदानी क्षेत्र का निरीक्षण किया जाए। हमने रेलकर्मियों से बात की है, उनकी समस्याएं भी सुनी हैं।