Science Festival: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट में आज से 24 जनवरी तक चलने वाले साइंस फेस्टिवल (science festival) की शुरूआत हो गई है। पहले दिन कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) वहीं पहुंचे। CM शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने इसकी शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने संबोधन देते हुए हाल का AC बंद करने के लिए कहा। इसी के साथ ही उन्होंने न्यूटन का उदाहरण देकर बड़ी बात कही। CM ने कहा, सर्दी के दिन हैं। कोट-पैंट पहनकर सब आए हैं, उसमें ये AC चलाने की क्या जरूरत है। प्रधानमंत्री ऊर्जा बचाने के पक्षधर हैं। जब जरूरत हो तभी बिजली खर्च करो।
मैनिट मध्यप्रदेश का गौरव
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, मैनिट मध्यप्रदेश का गौरव है। मैनिट भारत की शान है। भारत की सोच ही वैज्ञानिक है। इनोवेटिव और साइंटिफिक सोच, ये भारत की संस्कृति, माटी और यहां की जड़ों में है। हजारों साल पहले से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने चमत्कार करके दिखाया है। पीएम मोदी का आभारी हूं। अगर वैक्सीन नहीं होती, तो आज आप सभी के मुंह पर मास्क होते। ये पीएम का ही चमत्कार है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के निर्माण में साइंस, टेक्नॉलोजी, इनोवेशन का महत्वपूर्ण रोल है। प्रधानमंत्री की सोच पूरी तरह साइंटिफिक है।
ये फेस्टिवल है
जब हम साइंटिस्ट की बात करते हैं तो लगता है कि वह बहुत गम्भीर होंगे। लेकिन, ये फेस्टिवल है। इसमें गंभीर होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैनिट मध्यप्रदेश का गौरव और भारत की शान है।
न्यूटन का उदाहरण
सीएम शिवराज ने न्यूटन का उदाहरण देते हुए कहा कि फल गिरना एक सामान्य घटना थी। लेकिन, न्यूटन की जिज्ञासा जागी। न्यूटन की जिज्ञासा के कारण गुरुत्वाकर्षण का पता चला। जानने की जिद नही है तो आप केवल सोच कर रह जाएंगे। जिज्ञासा और जिद के फार्मूले पर हमने मध्यप्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी की पॉलिसी बनाई है।
इंदौर में स्टार्टअप पार्क बनाएं जा रहे
युवाओं को भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि समाज में साइंस ,टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का इकोसिस्टम डेवलप करना हमारा लक्ष्य है। आपके पास इनोवेटिव आइडियाज हैं तो मैं आपको निराश नही करूंगा। मन में कोई इनोवेटिव आइडिया आएं तो उसे जमीन पर उतारो सरकार साथ खड़ी है। इसी आधार पर हमने स्टार्टअप नीति बनाने की कोशिश की। इंदौर में स्टार्टअप पार्क बनाएं जा रहे हैं।
ये भी पढे़- Jyotiraditya Scindia: कमलनाथ के तोप वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया करारा जवाब
Comments (0)