चक्रवात दाना का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने के आसार हैं। शुक्रवार को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं। साथ ही शनिवार यानी कि 26 अक्टूबर को बारिश का क्षेत्र मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। यहां एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।
राजधानी में शुक्रवार को शाम रात तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Comments (0)