चुनावी साल में आरोप-प्रत्यारोंप का दौर तेज होता जा रहा है। अब 50% कमीशन का पत्र वायरल होने पर मध्यप्रदेश में सियासत जारी हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार वाले ट्वीट पर राज्य की सियासत गरमा गई हैं। जहां बीजेपी कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और कमीशन पर ट्वीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराएगी। वहीं इस मामले पर बोले कमलनाथ। भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं किन-किन पर केस करेगी बीजेपी। अब जब खुलासा हो रहा है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का तो उनके पास उपाय क्या बचा है।
लेटर को फर्जी बताने पर बोले
बीजेपी के ठेकेदारों के 50% कमीनिशन वाले लेटर को फर्जी बताने पर कमलनाथ ने कहा कि, लेटर फर्जी हो सही हो यहां खड़े हुए लोगों से पूछ लीजिए। यह सब लोग आपको एक नहीं 100 -200 पत्र और बता देंगे।
कमीशन और लूट का शिकार बन रही
वहीं कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, आदरणीय प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50% से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो "पैसा दो, काम लो" के सिद्धांत पर चल रही है।
पीएम मोदी के दौरे पर बोले कमलनाथ
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर कमलनाथ ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी को सब कुछ याद आने लगा। संत रविदास याद आने लगे सब कुछ याद आने लगा यह तो हालत है। लेकिन सोचते हैं कि जनता का ध्यान मोड़ पाएंगे लोगों को गुमराह कर पाएंगे। मध्य प्रदेश के मतदाता ने तय कर लिया है बड़े प्यार से शिवराज सिंह को विदा करेंगे।
वीडी शर्मा ने बोला हमला
बता दें कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हमला बोलते हुए कहा कि, इन्होंने ( कमलनाथ-दिग्विजय) प्रियंका गांधी से भी झूठा ट्विट करवाया है। उन्होंने आगे कहा कि, कर्नाटक के अंदर इन्होंने जो प्रयास किए वहां के ठेकेदारों ने सीएम के लिए जिस 15% कमीशन की बात कही वहां का काउंटर एमपी में किया है। कांग्रेस से पूछते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि, जिसके नाम से पत्र जारी हुआ है, वो कौन है और कहा है। झूंठा पत्र जारी करके न्यायालय को भी नहीं छोड़ा है।
Comments (0)