छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार को लेकर अभी भी चर्चा है। 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र है। इससे पहले कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा की जा रही थी, लेकिन वन मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्यमंत्री बना दिया गया।
इसके बाद लग रहा था कि कैबिनेट के विस्तार को फिलहाल टाल दिया गया है, लेकिन सीएम विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आज दिल्ली दौरा है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों का दिल्ली दौरा होने से राजनीतिक गलियारों में फिर से कैबिनेट के विस्ता़र को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आज सीएम सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी दिल्ली जा रहे हैं।
इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी साथ रहेंगे। बता दें कि सीएम का 22 दिन में यह दूसरा दिल्ली दौरा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में कैबिनेट विस्तार पर आलाकमान से चर्चा हो सकती है।

Comments (0)