Mahashivratri : शिव दीपावली (Shiva Diwali) एक बार फिर धार्मिक नगरी उज्जैन ( Ujjain) को विश्व के पटल पर चमकाने जा रही है। महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivratri festival) पर उज्जैन में 21 लाख दीपक लगाकर शिव दीपावली मनाई जाएगी। इस मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन में शिव दीपावली पर्व को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है।
आयोजन को शिव ज्योति अर्पणम नाम दिया
उज्जैन में शिव दीपावली को लेकर बहुत उत्साह है। इस दिन महाकालेश्वर मंदिर, रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, नरसिंह घाट, सुनहरी घाट, मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, 84 महादेव और उज्जैन के घरों में बड़ी संख्या में दीपक लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने उज्जैन ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी 20 लाख दीपक मंगवा लिए है। इस पूरे आयोजन को शिव ज्योति अर्पणम नाम दिया गया है।
21 लाख दीपक लगाएंगे जाएगे
उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि वैसे तो अयोध्या से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, मगर पिछले साल उज्जैन में 11 लाख 75 हजार दीपक लगाए गए थे। इसकी तुलना में अयोध्या में 15 लाख 75 हजार दीपक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। वहीं इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में 21 लाख दीपक लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर निगम के मत से राशि खर्च
नगर निगम आयुक्त रौशन सिंह ने कहा कि, नगर निगम के मत से राशि खर्च की जा रही है। इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर समिति की तरफ से भी सहयोग किया जा रहा है। अनुमानुसार, लगभग 4 से 5 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो रही है।
ये भी पढ़े- IT raid : BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर आईटी की छापेमारी, कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी जारी
Comments (0)