मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार 3 अक्टूबर की देर बड़ा हादसा हो गया। देर रात एक 3 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। आधिकारिक लोगों के अनुसार, इस हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ये हादसा करीब रात 11 बजे हुआ। हादसा सतना के बिहारे चौक इलाके का है।
Read More: दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों की घोषणा पर बड़ी अपडेट
सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाह भी देर रात मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, यहां कुछ मरम्मत का काम चल रहा था और उसी दौरान यह इमारत ढह गई। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे हैं। हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।'