Gaurishankar Bisen : अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले ओबीसी आयोग अध्यक्ष और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन (Balaghat MLA Gaurishankar Bisen) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर विवादित बयान देते हुए कहा कि ये दाढ़ी बढ़ाकर ढोंग करते हैं। इनका डीएनए (DNA) तो विदेशी है। इनको हिंदुस्तान में रहने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। ऐसे राष्ट्रद्रोही को देश के बाहर निकाल देना चाहिए
जब तक जीयेंगे अखंड भारत बनाएंगे
दरअसल बालाघाट में ओबीसी आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन (Gaurishankar Bisen) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर विवादित बयान दिया और कहा कि जब तक जीयेंगे अखंड भारत बनाएंगे। यहां का पानी पीते हो, यहां की हवा खाते हो, लेकिन वंदे मातरम नहीं बोलते। जुबां से वंदे मातरम बोलते हो और दिल से पाकिस्तान जिंदाबाद निकलता है। राहुल गांधी को हिंदुस्तान में रहने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
ऐसे राष्ट्रद्रोही को देश से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शर्म नहीं आती, हम जीत जायेंगे। धारा 370 बहाल करेंगे घर की खेती है। इस जनम में तो क्या 7 जनम में भी भारत में धारा 370 नहीं आ सकती। कश्मीर की आन बान शान तिरंगा है। जिसका डीएनए होगा, वही तिरंगा फहरायेगा। तुम्हारा डीएनए तो विदेश का है, आप क्या तिरंगा फहराओगे. मैंने शादी नहीं किया, तो क्या एहसान किया हमारे ऊपर, किसने रोका है। दाढी बढ़ाकर ढोंग कर रहा है।
कृष्ण की जन्म भूमि है
गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि मेरे भारत के लोगों ये राम की जन्म भूमि है। ये कृष्ण की जन्म भूमि है। गुरू गोंविद साहब की जन्मभूमि है। यहां कभी व्यक्ति की पूजा नहीं हुई है। यहां कभी पूजा हुई है तो राष्ट्रभक्तों की पूजा हुई है। यहां अगर कोई पूजे जाएंगे तो गुरूगोंविद….सुखदेख…चंद्रशेखकर, स्वामी विवेकानंद पूजे जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूजे जाएंगे। अटल बिहारी पूजे जाएंगे। नरेंद्र मोदी पूजे जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान पूजे जाएंगे।
कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पूर्व मंत्री एवं आयोग अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक संजयसिंह उईके ने कहा कि ऐसे पार्टी के लोग, जिनकी पार्टी ने देश की आजादी में कोई योगदान नहीं दिया। वह हमें और हमारे नेता को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।
Comments (0)