मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 4 अक्टूबर को बुरहानपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम शिवराज यहां पर लाड़ली बहना राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए डालेंगे। वहीं भोपाल में आज कौशल उन्नयन महाकुंभ का आयोजन होगा। जिसके अंतर्गत सीएम शिवराज संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का लोकार्पण करेंगे।
बहनों के लिए मार्गदर्शक और उपयोगी सिद्ध होंगे
सीएम शिवराज ने कल स्व सहायता सम्मेलन कार्यक्रम में कहा था कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 4 अक्टूबर को बुरहानपुर में राशि वितरित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के आत्मनिर्भर होने तथा योजना के संबंध में उनके अनुभव भी साझा किए जाएं। सीएम शिवराज ने कहा बहनों के ऐसे प्रेरक प्रसंग कई बहनों के लिए मार्गदर्शक और उपयोगी सिद्ध होंगे।कौशल उन्नयन महाकुंभ का आयोजन
आज भोपाल में कौशल उन्नयन महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा के 4 नवीन ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास तथा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और भिण्ड में शासकीय संभागीय आईटीआई का भी लोकार्पण होगा।Read More: राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की स्याही का अमूल्य योगदान - सीएम शिवराज सिंह चौहान