Narottam Mishra: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस (Congress) के हाथ जोड़ो अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश में एक्टिव होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief kamal nath) द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि, इस अभियान से कुछ नहीं होने वाला है। गुजरात के परिणाम आए थे , कौन उड़ा था, सबने देखा था। आगे कहा कि 77 से 17 पर आ गए, उसके पहले उत्तर प्रदेश में सिर्फ भाई बहनों की 2 सीटें आई थी। पश्चिम बंगाल के परिणाम में कांग्रेस को 0 सीट मिली थी।
10 साल से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई
2023 में ऐसी ही स्थिति मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी रहने वाली है। कांग्रेस (Congress) 10 साल से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई। आने वाले दिनों में भी मध्यप्रदेश में यह नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाएंगे। सभी लोगों को दिख रहा है कि कांग्रेस की तस्वीर क्या है आज। कांग्रेस की यात्रा में कांग्रेस के एक सांसद नहीं रहे हैं इसलिए ज्यादा कुछ और नहीं कहूंगा। जानकारी मिली है वह ठंड के चलते शांत हुए हैं और जानकारी लूंगा।
गांधी चौपाल का आयोजन
गौरतलब है कि 26 जनवरी को मुगलिया छाप गांव से कांग्रेस (Congress) का अभियान शुरू होने वाला है। पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief kamal nath) गांव के घरों में जाकर लोगों से मिलेंगे। गांधी चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी ब्लॉक में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का युग
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के नेता कहीं भी चले जाएं कुछ नहीं होने वाला है। समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश में ही अब कुछ नहीं है। आज का दौर व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक जैसे इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का युग है। आप अब चुनाव के वक्त आ जाओ और जनता से कहो कि वोट दे दो, जनता खुद समझदार हो चुकी है वो सब जानती है। जनता को मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पास वैश्विक नेतृत्व है। विश्व के अंदर भारत का पताका मोदी जी (Modi ji) और भारतीय जनता पार्टी फहरा रही है, इसलिए बाकी के सभी दल सिमटते जा रहे हैं।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
बता दें कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान। यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। माना जा रहा है कि, भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से प्रेरित होकर कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही है।
ये भी पढे़- Mohd Faizal: लक्षद्वीप के सांसद की बढ़ी मुश्किले, गवानी पड़ी लोकसभा की सदस्यता
Comments (0)