इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता पुलिस ने लगा लिया है। रिटायर्ड सैनिक ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। सैनिक बैंक में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर आरोपी सैनिक के घर पहुंची इसके पहले ही वो घर से भाग निकला। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है पुलिस अब मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा कर रही है। पुलिस ने बैंक के अंदर के फुटेज निकाले, तो रेनकोट पहना लुटेरा नजर आया।
इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता पुलिस ने लगा लिया है। रिटायर्ड सैनिक ही लूट का मास्टरमाइंड निकला।