मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का उद्देश्य जनता को कल्याणकारी योजनाओं का सुगम लाभ उपलब्ध कराना है। अभियान में समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से गतिविधियां सुनिश्चित की जाएंगी और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास, समत्व भवन में बुधवार को संभागायुक्तों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और संभागायुक्त मौजूद थे।
हितग्राहियों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के तहत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी हितग्राहियों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर तक भ्रमण कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करें। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता और शिक्षा जैसी गतिविधियों पर जोर दिया जाए।
Comments (0)