जनवरी के पहले पखवाड़े में अंबिकापुर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ यह 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट देखी गई।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय और उत्तराखंड क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिसका प्रभाव उत्तर छत्तीसगढ़ तक महसूस किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
5 जनवरी से सामान्य से नीचे तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अंबिकापुर में पांच जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में यह सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत न मिलने के कारण आगामी एक-दो दिनों तक ठंड के तेवर तीखे बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
Comments (0)