मध्य प्रदेश में लोकायुक्त और राज्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। भोपाल में लोकायुक्त एसपी मनु व्यास को रीवा भेजा गया है और उनकी जगह राजेश मिश्रा को नियुक्त किया गया है। ईओडब्ल्यू भोपाल में एसपी अरुण कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है। वहीं रामेश्वर सिंह यादव को ईओडब्ल्यू इंदौर में एसपी बनाया गया है।
इन 7 अफसरों का हुआ तबादला
बता दें कि कल देर रात लोकायुक्त और राज्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल के तहत 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों का तबादला किया गया है। ईओडब्ल्यू भोपाल में पदस्थ एसपी राजेश मिश्रा को अब लोकायुक्त एसपी की कमान मिली है। एसपी लोकायुक्त भोपाल रहे मनु व्यास को रीवा भेजा गया है। अरुण कुमार मिश्रा को एसपी भोपाल ईओडब्ल्यू बनाया गया है। वहीं रामेश्वर सिंह यादव को ईओडब्ल्यू इंदौर एसपी बनाया गया है।
Comments (0)