छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद से ही शुरू हो गई थी। यह चर्चा अभी भी जारी है, क्योंकि अक्टूबर तक संगठन में बदलाव होने के आसार थे। इसी के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को नई टीम मिलने वाली थी, लेकिन अभी लिस्ट अटक गई है। अब उपचनाव के जो परिणाम आएंगे इसके बाद नई लिस्ट जारी की जाएगी।
प्रदेश की नई कांग्रेस पदाधिकारियों की लिस्ट को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता उपचुनाव है। नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। अभी फोकस सिर्फ उपचुनाव पर है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की जल्द नियुक्ति की जाएगी।
सूची तैयार, लेकिन जारी नहीं होगी
जानकारी मिली है कि प्रदेश में कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की जो लिस्ट जारी की जाना थी। वह लिस्ट बनकर तैयार है। इस संबंध में सगठन के पदाधिकारी बताते हैं कि सूची तैयार है। जिन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाना है, उनके नाम शामिल कर लिए गए हैं। यह लिस्ट अब उपचुनाव के बाद जारी किए जाने की संभावना हैं।
निकाय चुनाव से पहले जारी होगी लिस्ट
कांग्रेस का मकसद उपचुनाव जीतना है। इसी के चलते इस महीने में नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी नहीं की गई। हालांकि इसी साल के अंत में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस यह रुकी हई लिस्ट जारी कर सकती है। इस नई टीम के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस लड़ना चाहती है और जिताऊ कैंडिडेट्स को ही मैदान में उतारेगी।

Comments (0)