Bhopal: मध्यप्रदेश में सरकार ने देर रात मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला (Transfer In MP) आदेश जारी कर दिए। इसमें सिंगरौली, पन्ना, बड़वानी सहित कई जिलों के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। बता दें कि राज्य में कुल 37 अधिकारियों के तबादले किए गए है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
आदेश के अनुसार नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अपर (Transfer In MP) आयुक्त गजेन्द्र सिंह नागेश को सिंगरौली जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोधन सिंह को डिंडौरी का अपर कलेक्टर बनाया गया है। जिला पंचायत शाजापुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंजूषा विक्रांत को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
पन्ना के कलेक्टर को बनाया गया अनुपपुर का कलेक्टर
गृह विभाग के उपसचिव जगदीश कुमार गोमे को बड़वानी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। पन्ना के अपर कलेक्टर जगदीश प्रसाद धुर्वे अब अनूपपुर के अपर कलेक्टर होंगे। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अपर संचालक देवेन्द्र कुमार नागेंद्र को मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है।
बड़वानी की अपर कलेक्टर रेखा राठौर को राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर की प्राचार्य बनाया गया है। जिला पंचायत खंडवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे को डिंडौरी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
यहां देखे पूरी लिस्ट




Comments (0)