रायपुर - Big statement of BJP state president Arun Sao बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली दौरा से रायपुर पहुँचने पर कहा की पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य की भ्रस्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत से लगे हुए हैं, आज के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है जनताओं से आशीर्वाद मिल रहा है। आने वाले नवंबर में कमल खिलेगा और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
Read More: CG NEWS : भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला के नए कार्यकाणी की घोषणा की गयी है
साव ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश बनाया है। उनके सपनो को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना जरुरी है। हम पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में लगे हैं, छत्तीसगढ़ में मौजूद सरकार से मुक्ति मिले। कांग्रेस नेताओं के टिकट कटने की बात को लेकर साव ने कहा की आज कांग्रेस पार्टी डरी हुई, सहमी, घबराई हुई है। इसलिए कांग्रेस के नेता जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं। निश्चित रूप से कांग्रेस के नेता डरे हुए हैं।Read More: CG NEWS : भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला के नए कार्यकाणी की घोषणा की गयी है
Comments (0)