मध्य प्रदेश सरकार हर वर्ग की महिलाओं के लिए कई प्रभावशाली और महत्वकांक्षी योजनाएं चल रही हैं। इनमें लाडली बहना से लेकर लाड़ली लक्ष्मी तक कई योजनाओं के नाम शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना आदिवासी महिलाओं के लिए काम कर रही है। इससे लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है।
यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य राज्य के विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने एक निश्चित राशि का अनुदान दिया जाता है। इसका उपयोग वे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खरीदने के लिए कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार की आहार अनुदान योजना आदिवासी महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों की महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि का अनुदान दिया जाता है। यह राशि लाड़ली बहना योजना के समान कर दी गई है।
Comments (0)