केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। ग्वालियर में ब्रिटानिया कंपनी अपनी नई यूनिट खोलने जा रही है। खास बात यह है कि इस यूनिट को पूरी तरह से महिलाएं चलाएंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद अपने X अकाउंट पर यह जानकारी दी। यह ब्रिटानिया की उत्तर भारत में पहली यूनिट होगी। इससे ग्वालियर और आसपास की महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
ग्वालियर को ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल से एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। सिंधिया ने एक्स पर जानकारी दी है कि ब्रिटानिया ग्वालियर में यूनिट लगाएगी। इस यूनिट की कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में होगी।