मध्यप्रदेश की सियासत में सिंधिया के DNA पर सवाल उठाने से बवाल मचता नजर आ रहा है। दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सिंधिया के DNA को लेकर सवाल उठाए हैं और उनके इस बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल ने जयवर्धन सिंह को अपने गिरेबां में झांकने की हिदायत दी है। जयवर्धन सिंह के इस बयान पर अब एमपी का सियासी पारा और गर्माने के आसार हैं।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने स्व. माधवराव सिंधिया के DNA पर उठाया सवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक ने दिया करारा जवाब।