मध्यप्रदेश में भाजपा या कांग्रेस में से किसे जनादेश मिलेगा, किसकी सरकार बनेगी, यह तो तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद स्पष्ट होगा पर सर्वे एजेंसियों द्वारा जारी विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ कंपनियों के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला बताया गया है। एजेंसियों ने वोट देकर निकलने वाले लोगों के बीच सर्वे कर संभावित परिणामों का अनुमान लगाया है। पिछले एग्जिट पोल को देखें तो वह परिणामों के निकट रहा था।
प्रदेश में इस बार 77.15 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया है। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। पिछले चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। हालांकि, उसे भाजपा के मुकाबले उसे मत प्रतिशत कम मिला था। भाजपा 109 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर थी।
बसपा, सपा और निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो आज तक-एक्सिस माय, इंडिया टीवी-सीएनएक्स, न्यूज 24-चाणक्य, रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा बंपर बहुमत के साथ सरकार में वापसी करती नजर आ रही है।
सभी अंचलों में भाजपा को कांग्रेस से अधिक मत प्रतिशत प्राप्त हो रहे हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता बताया गया है। तीन अन्य एग्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का बताया गया है।

Comments (0)