नितिन नबीन को कल बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसी के साथ नबीन ने अपना पद भार भी संभाल लिया है। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह जेपी नड्डा मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बीजेपी के नये अध्यक्ष का अपना बॉस बताया और खुद को कार्यकर्ता करार दिया।
नितिन पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पद संभालने पर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता शर्मा ने कहा कि नबीन के पास संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और पक्के इरादे हैं, जो पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
नबीन के पास ज़बरदस्त काबिलियत है
विजय शर्मा ने कहा कि, उनके पास ज़बरदस्त काबिलियत, क्षमता, ऑर्गनाइज़ेशनल स्किल्स और पक्के इरादे के साथ प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की क्षमता है। पूरे देश में भाजपा संगठन को उनके शामिल होने से बहुत फ़ायदा होगा। नए बेंचमार्क बनेंगे और नई ऊंचाइयों पर पहुंचा जाएगा।
विजय शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली की तुलना करते हुए कहा कि जब कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह अपने हार का विश्लेषण अपने कार्यकर्ताओं, ईवीएम या चुनाव आयोग पर करती है। इसके विपरीत, भाजपा दीर्घकालीन लक्ष्यों के साथ काम करती है और 2047 तक के अपने रणनीतिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत करती है।
Comments (0)