छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नबीन के अनुभव और संगठनात्मक कौशल से न केवल पार्टी को बल मिलेगा, बल्कि देश को भी इसका लाभ होगा।
नबीन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि हाल ही में भाजपा का संगठन महापर्व संपन्न हुआ, जिसमें अंतिम चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ। छग के मुखिया साय ने कहा कि, इस चुनाव में हम सभी ने सक्रिय रूप से सहभागिता दी। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
नितिन लंबे समय से संगठन में रहे हैं
सीएम साय ने आगे कहा कि, नितिन लंबे समय से संगठन में रहे हैं और जनप्रतिनिधि के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसका लाभ देश और भाजपा दोनों को मिलेगा। विष्णु देव साय ने भाजपा की मजबूती पर भी प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और राजनीतिक रणनीति को और मजबूत होने की संभावना जताई।
Comments (0)