छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, आज नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
नबीन के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बयान में आगे कहा कि, नितिन नबीन हमारे राज्य के प्रभारी हैं और हमें लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके साथ काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने आगे कहा कि, उनके संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। पार्टी अधिक सशक्त और मजबूत होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनका आदेश और निर्देश सबसे ऊपर होगा।
विजय शर्मा का बयान...
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, एक कार्यकर्ता जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व तक पहुंच जाता है तो उनके साथ चलकर पार्टी को संगठित करने का काम किया जाता है। बीजेपी नेता शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी में कार्यकर्ता का भाव भरा हुआ है।
Comments (0)