भोपाल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में दो सड़क परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ रुपए की अधिक की राशि मंजूर की है। इससे मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। साथ ही राशि मंजूर होने के बाद काम की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। दोनों प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए सीएम मोहन यादव ने केंद्र की सरकार को धन्यवाद कहा है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से मध्य प्रदेश को दो बड़ी सौगातें मिली हैं। ग्यारसपुर से राहतगढ़ हाईवे को फोरलेन में बदलने के लिए 903 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही जबलपुर में रिंग रोड के लिए 607 करोड़ रुपए मंजूर की गई है।
Comments (0)