प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के दिन से प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा अभियान" की भावना के साथ मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की ओर से जन भागीदारी के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान को आम जनता ने एक जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के दिन से प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा अभियान" की भावना के साथ मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।