विधायक बनने से खाली हुए जबलपुर, अशोकनगर, खंडवा और सीहोर के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली। खंडवा में पिंकी वानखेड़े को लॉटरी से तो सीहोर में रचना मेवाड़ा और जबलपुर में आशा गोंटिया निर्विरोध चुनी गईं। अशोक नगर में अजय प्रताप नौ वोट से जीते। पहले चुनाव 30 दिसंबर को होना था, पर निर्वाचन आयोग ने पहले सदस्यों के चुनाव कराने के लिए इसे रीशिड्यूल किया।
खंडवा: किस्मत से हारी कांग्रेस
विधायक बनने से खाली हुए जबलपुर, अशोकनगर, खंडवा और सीहोर के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली