मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का आखिरी दौर है। दो दिन बाद फिर मौसम खुलेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई संभव है। वहीं मौसम विभाग ने मालवा निमाड़ में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जिसकी वजह से उत्तरी मध्य प्रदेश में आज तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। इस मौसम प्रणाली की वजह से अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 28 सितंबर के बाद मानसून कमजोर पड़ने लगेगा।
मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का आखिरी दौर है। दो दिन बाद फिर मौसम खुलेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई संभव है।
Comments (0)