नीमचः मध्य प्रदेश में लोग अभी हरदा की पटाखा फैक्ट्री का हादसा भूले नहीं की नीमच शहर के बीच पटाखे से भीषण आग लगने का मामला सामने आया। पटाखे से निकली एक चिंगारी के चलते अनाज से भरा गोदाम जलकर खाक हो गया। पहली नजर में यह हादसा शादी समारोह में पटाखे जलाने के चलते होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शादी समारोह के दौरान फोड़े पटाखे की चिंगारी से एक व्यापारी का गोदाम जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।