योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास MBBS की डिग्री या फिर भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा या फिर मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाले छात्रों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए, इसमें आरक्षित श्रेणी के छात्रों को उम्र में छूट दी जाएगी।सैलरी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 5,600 - 39,100 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। ये सैलरी छठें वेतन आयोग के अनुसार और सातवें वेतनमान के अंतर्गत दिए जाएंगे।आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के राज्य के आवेदकों को आवेदन करने के लिए 250 रुपये देना होगा। इसके अलावा अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये फॅार्म भरने के लिए लगेंगे।कैसे करें आवेदन
जो भी छात्र आवेदन करना चाहत हैं वो सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
अब आवश्यकतानुसार अपना फॅार्म भरें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसे एक बार रिचेक कर लें।
ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके अलावा आप इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें, फ्यूचर में इसकी जरूरत लग सकती है।