50% कमीशन का पत्र वायरल होने पर मध्यप्रदेश में सियासत जारी हो गई हैं। बीजेपी-कांग्रेस में खूब आरोप-प्रत्यारोंप का खेल खेला जाने लगा हैं। जहां कांग्रेस ने राज्य की शिवराज सरकार पर 50% कमीशन का आरोप लगाया है। इस के जवाब में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है।
नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका के ट्वीट पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के लेकर आज यानी की शनिवार को एमपी कांग्रेस के नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से झूठ बुलवाया और अब प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट करवाया। नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी से कहा कि, जो ट्वीट किये हैं, उसके प्रमाण दें, अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया था ये ट्वीट
आपको बता दें कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा था कि, मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि, प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।
Comments (0)