छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस के आरोपों के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा है। अग्रवाल ने कहा कि, राजधानी के गुंडे, मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए, जो वारदातें हो रही हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस आउटगोइंग पार्टी हो गई है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मार खाने के बाद कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है।